Easy Trick To Learn National Symbols of India | भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका

Easy Trick To Learn National Symbols of India

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका 



भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram







हेलो दोस्तों,
कैसे हैं आप सभी?

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India
दोस्तों हम सभी भारत के नागरिक हैं| और यह हमारे लिए बहुत ही सम्मान की बात है| आप किसी गवर्नमेंट जॉब एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत अच्छी बात है| और अगर नहीं भी कर रहे हैं, तो भी भारत का नागरिक होने के नाते आपको भारत के गौरव कहे जाने वाले भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India का पता होना बहुत जरूरी है|

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India किसी भी भारतीय परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक होता है और इस टॉपिक से अक्सर सवाल पूछ ही लिए जाते हैं इसलिए हम सभी को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India के बारे में एक अच्छी जानकारी होना बेहद जरूरी है
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India को आसानी से याद रख सके|

यहां हमने लगभग सभी राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किया है जोकि परीक्षाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है हम एक-एक करके सभी प्रतीकों के बारे में जानेंगे और उसके बाद एक छोटी सी कहानी के माध्यम से हम इन सभी भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India को याद रखने की कोशिश करेंगे
तो चलिए शुरू करते हैं हम आज का अपना यह महत्वपूर्ण टॉपिक-







भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

National Symbols of India









भारत का राष्ट्रीय ध्वज | National flag of India – (तिरंगा)




भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


सबसे पहले हम बात करेंगे- भारत का राष्ट्रीय ध्वज | National flag of India के बारे में| जिसे हमतिरंगा” भी कहते हैं| हमारा भारतीय ध्वज तिरंगा हर भारतीय नागरिक की शान है| भारतीय ध्वज  तिरंगे”  का डिजाइन आंध्र प्रदेश के एक स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया द्वारा  किया गया था| भारत का राष्ट्रीय ध्वज | National flag of India को 22 जुलाई 1947 के दिन हमारे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था|  
भारतीय ध्वज तिरंगे को सर्वप्रथम किसी विदेशी धरती पर फहराने का श्रेय भीकाजी कामा को जाता है| इन्होंने जर्मनी के संसद में भारतीय तिरंगे को फहराया था| भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तीन रंगों का होता है| इन तीन रंगों का अपने आप में बहुत महत्व है| सबसे पहला रंग केसरिया रंग होता है, जो साहस और बलिदान का प्रतीक होता है| बीच में सफेद रंग होता है, जो शांति सच्चाई और पवित्रता का प्रतीक है| सबसे नीचे हरा रंग होता है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है| बीच में सफेद रंग की पट्टी पर गहरे नीले रंग का एक चक्र होता है, जिसे अशोक चक्र कहा जाता है| इस चक्र में 24 रेखाएं होती है| यह चक्र निरंतरता का प्रतीक माना जाता है|






भारत का राष्ट्रीय चिन्ह | National Emblem of India – (अशोक स्तंभ)


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे- भारत के राष्ट्रीय चिन्ह (National Emblem of India) की| राष्ट्रीय चिन्ह किसी भी देश के लिए उसकी संस्कृति और विरासत का घोतक होता है| हमारे देश का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है| अशोक स्तंभ को मौर्य काल के प्रसिद्ध शासक अशोक द्वारा बनवाए गए सारनाथ के स्तूप से लिया गया है| भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ पर देवनागरी लिपि मेंसत्यमेव जयते” लिखा हुआ है| यह शब्द प्रसिद्ध वेदमुंडकउपनिषद” से लिया गया है| यह चिन्ह कमल के फूल पर स्थित है| भारत का राष्ट्रीय चिन्ह | National Emblem of India के निचले भाग पर हाथी घोड़ा बैल और शेर की प्रतिकृति दिखाई देती है|





भारत का राष्ट्रीय पशु | National Animal of India – (बंगाल का रॉयल टाइगर “बाघ”)


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे- भारत के राष्ट्रीय पशु के बारे में| भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal of India) बंगाल का रॉयल टाइगर के नाम से जाना जाता है| जो एक बाघ होता है| यह बाघ बहुत तेज रफ्तार से दौड़ता है| यह दिखने में बहुत सुंदर होता है लेकिन उतना ही घातक भी होता है| यह बाघ भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार आदि देशों के विभिन्न हिस्सों में पाए जाते हैं| भारत की बात करें तो, भारत में यह बाघ पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक पाए जाते हैं| और उसके बाद मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और कर्नाटक के जंगलों में भी पाए जाते हैं| इनकी आंखों का रंग पीला होता है| इनके शरीर पर काले रंग की धारियां बनी होती है| भारत का राष्ट्रीय पशु | National Animal of India शक्ति का प्रतीक माना जाता है| और देवी दुर्गा के वाहन के रूप में भी पूजा जाता है| प्राचीन भारत के इतिहास में भी बाघ का काफी महत्वपूर्ण स्थान रहा है|






भारत का राष्ट्रीय पक्षी | National Bird of India – (मोर)


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे- भारत के राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of India) के बारे में| भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है| यह एक वन्य पक्षी है| और सर्वाहारी भी है| मोर कोपक्षियों का राजा” भी कहा जाता है| शायद इसी कारण इसके सिर पर मुकुट के जैसे दिखने वाली एक कलगी की भी पाई जाती हैं| मोर अपनी नृत्य कला और चटकीले रंगों के कारण बहुत ही सुंदर पक्षी माना जाता है| मोर के ऐसे गुणों को देखते हुए भारत सरकार ने 26 जनवरी 1963 को इसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी | National Bird of India घोषित किया|







भारत का राष्ट्रीय पेड़ या वृक्ष | National Tree of India – (वट वृक्ष)

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे- भारत के राष्ट्रीय पेड़ या वृक्ष के बारे में| भारत का राष्ट्रीय वृक्ष वट वृक्ष है| जिसे बरगद का पेड़ भी कहा जाता है| बरगद के पेड़ का भारतीय संस्कृति और विरासत की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है| बरगद के पेड़ में एक गुण होता है कि वह अत्यधिक विशाल होते हुए भी अपने अन्य शाखाओं और जटाओं को संभाले रखता है| और अपने वृक्ष होने का हर धर्म निभाता है| इसी गुण के कारण बरगद के पेड़ को भारतीय संस्कृति में एक आदर्श के रूप में देखा जाता है| भारत का राष्ट्रीय पेड़ या वृक्ष | National Tree of India बरगद के पेड़ के कई महत्वपूर्ण औषधीय गुण भी होते हैं| इसलिए इसे कल्पवृक्ष भी कहा जाता है|





भारत का राष्ट्रीय फल | National fruit of India –(आम)


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रीय फल के बारे में- भारत का राष्ट्रीय फल आम है| आम को फलों का राजा भी कहा जाता है| आम का वैज्ञानिक नाम मैग्नीफेरा इंडिका है| भारत का राष्ट्रीय फल | National fruit of Indiaआम” में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और फाइबर पाए जाते हैं| जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं|








भारत का राष्ट्रीय फूल | National Flower of India –(कमल)

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रीय फूल की- भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है| कमल का वैज्ञानिक नाम Nelumbo nucifera है| कमल का फूल गुलाबी रंग का होता है| भारतीय इतिहास में कमल के फूल को धन, वैभव और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है| भारत का राष्ट्रीय फूल | National Flower of Indiaकमल” का फूल बहुत ही पवित्र होता है| और इसकी खास बात यह है कीकमल” का फूल कीचड़ में खिलता है|







भारत का राष्ट्रगान | National Anthem of India - राष्ट्रीय गानजन गण मन”

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रीय गान की- भारत का राष्ट्रीय गानजन गण मन” है| भारत का राष्ट्रीय गान प्रसिद्ध बंगाली लेखक श्री गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा वर्ष 1911 में लिखा गया था| और भारतीय संविधान द्वाराजन गण मन” को 24 जनवरी 1950 के दिन भारत के राष्ट्रगान (National Anthem of India) के रूप में अपनाया गया|

भारत का राष्ट्रगान | National Anthem of India

जन-गण-मन अधिनायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता

पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा,
द्रावि़ड़ उत्कल बंग

विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा,
उच्छल जलधि तरंग

तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मांगे,
गाहे तव जय गाथा

जन-गण मंगलदायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता

जय हे ! जय हे ! जय हे !!
जय ! जय ! जय ! जय हे !!







भारत का राष्ट्रीय गीत | National Song of India - राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम"

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रीय गीत की- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है| वंदे मातरम् की रचना श्री बंकिमचंद्र चटर्जी ने बांग्ला भाषा में की थी| यह गीत 1882 में प्रकाशित उनकी प्रसिद्ध पुस्तकआनंद मठ” से लिया गया है| भारतीय संविधान द्वारा वंदे मातरम गीत को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था|


भारत का राष्ट्रीय गीत | National Song of India

वन्दे मातरम्
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्
शस्यशामलां मातरम्

शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं
फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं
सुखदां वरदां मातरम् वन्दे मातरम्

कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले
कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले,
अबला केन मा एत बले
बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं
रिपुदलवारिणीं मातरम् वन्दे मातरम्

तुमि विद्या, तुमि धर्म
तुमि हृदि, तुमि मर्म
त्वं हि प्राणा: शरीरे
बाहुते तुमि मा शक्ति,
हृदये तुमि मा भक्ति,
तोमारई प्रतिमा गडि
मन्दिरे-मन्दिरे मातरम् वन्दे मातरम्

त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी
कमला कमलदलविहारिणी
वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्
नमामि कमलां अमलां अतुलां
सुजलां सुफलां मातरम् वन्दे मातरम्

श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां
धरणीं भरणीं मातरम् वन्दे मातरम्







भारत का राष्ट्रीय खेल | National game of India – (हॉकी)

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत के राष्ट्रीय खेल की- भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है| भारत देश हॉकी के खेल में वर्ष 1928 में विश्व विजेता रह चुका है| और ओलंपिक खेलों में अब तक कुल छह स्वर्ण पदक जीत चुका है| हॉकी के खेल में दोनों टीमों में 11 - 11 खिलाड़ी होते हैं| भारत में वर्ष 1928 से 1956 तक का समय हॉकी के खेल के लिए स्वर्ण काल के रूप में माना जाता है| भारत में हॉकी के स्वर्ण काल के नायक ध्यानचंद, धनराज पिल्ले, उधम सिंह, बलवीर सिंह, मोहम्मद शाहिद आदि कई जाने-माने और प्रसिद्ध खिलाड़ी है| इन्होंने भारतीय हॉकी को सफलता के शिखर पर पहुंचाया| भारत का राष्ट्रीय खेल | National game of India









भारत की राष्ट्रीय मुद्रा | National Currency of India –(भारतीय रुपया)

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को याद रखने का आसान तरीका | National Symbols of India | Easy Trick To Learn National Symbols of India | Gyaani Ram


अब हम बात करेंगे भारत की राष्ट्रीय मुद्रा के बारे में- भारत की राष्ट्रीय मुद्राभारतीय रुपया” (INR) है| भारतीय रुपए का अधिकारिक चिन्ह भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई 2010 को भारत की राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपनाया गया| भारत की राष्ट्रीय मुद्रा | National Currency of India भारतीय रुपए” के चिन्ह के डिजाइन डी उदय कुमार द्वारा बनाई गई|








दोस्तों यह था, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India का विवरण|
अब हम आपको बताएंगे कि इन महत्वपूर्ण भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों को कैसे आसान तरीके से याद रखा जा सकता है|
इसके लिए हम एक छोटी सी कहानी की मदद लेंगे|
आइए जानते हैं क्या है वह कहानी जिसकी मदद से हम भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India को को आसानी से याद रख सके|







कहानी

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India

एक व्यक्ति जो हॉकी का बहुत अच्छा खिलाड़ी था| एक दिन वह बंगाल के रॉयल टाइगरबाघ” पर सवार होकर और मन ही मन भारत के राष्ट्रीय गीतवंदे मातरम” को गुनगुनाता हुआ किसी जंगल से गुजर रहा था| उसकी जेब में भारतीय रुपया था| कुछ दूर जाने के बाद वह भारत के राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ| और वहां उसने विश्राम किया|

विश्राम करते हुए उसने देखा कि सामने की तरफ एक आम के पेड़ के नीचे भारत का राष्ट्रीय पक्षीमोर” बहुत ही सुंदर मुद्रा में नाच रहा है| वह बहुत खुश हुआ और वहां से रवाना हो गया| अब वह भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचा| वहां उसे भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की आकृति वाला एक स्तंभ दिखाई दिया| वहां पहुंचा तो उसके पास भारत का राष्ट्रीय ध्वजतिरंगा” भी बड़े सम्मान के साथ रोहन था| तभी उसने देखा कि पास में एक नदी में कुछ सुंदर-सुंदर कमल के फूल खिल रहे थे, जो कि भारत के राष्ट्रीय फूल है|

उसने उनमें से एक फूल लिया और वापस तिरंगे के नीचे आकर खड़ा हो गया| कुछ देर बाद उसे भारत के राष्ट्रीय गानजन गण मन” की मधुर ध्वनि सुनाई दी| जब तक भारत का राष्ट्रीय गान चलता रहा तब तक वह सावधान की मुद्रा में खड़ा रहा| फिर उसके बाद उसने अशोक स्तंभ के पास कमल के फूल को अर्पित कर दिया| और भारत माता को प्रणाम कर अपने घर को रवाना हो गया|

यह दिन उस व्यक्ति के जीवन का बहुत ही खुशी भरा दिन था| भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India













**************************

Stay connects with us, Stay update with the world...!
Thanks...






एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

इस आर्टिकल के संबंध में यदि आपको किसी भी तरह की समस्या को तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं|

कृपया किसी भी तरह का स्पैम लिंक या अवैध कंटेंट ना डालें|

धन्यवाद...!!!🙏

Search Any Topic