Easy Method To Multiplying 2 Digit Numbers Quickly | 2 अंको की संख्या को 2 अंको की संख्या से गुणा करने का सबसे आसान तरीका

Easy Method To Multiplying 2 Digit Numbers Quickly

2  अंको की संख्या को 2 अंको की संख्या से गुणा करने का सबसे आसान तरीका 


Multiplying 2 Digit Numbers Trick




नमस्कार दोस्तों,

हम बात कर रहे हैं Multiplying 2 Digit Numbers Trick यानी कि 2 अंकों के किसी संख्या को अन्य दो अंको की किसी संख्या से गुना करने के तरीका के बारे में-

www.gyaaniram.com


Maths सब्जेक्ट को तो आप सभी जानते ही हो|


जी हां दोस्तों, यह वही सब्जेक्ट है, जिससे  हम में से अधिकतर लोग अपने बचपन में दूर भागा करते थे| लेकिन वक्त की मार ऐसी पड़ी कि आज यही Maths सब्जेक्ट हमें अपनी सफलता को पाने के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हो रहा है|

क्योंकि आज के समय में लगभग सभी Govt. Job Exams में जो सिलेबस दिया जाता है उसमें Maths सब्जेक्ट का हिस्सा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है| और Exam की दृष्टि से भी यह कहा जाता है कि अगर आप Maths सब्जेक्ट में अच्छे हैं तो आपकी सफलता की संभावना बहुत हद तक बढ़ जाती है|

यूं तो Maths सब्जेक्ट का सिलेबस बहुत ही विशाल है| लेकिन Maths सब्जेक्ट में एक ऐसी छोटी सी प्रक्रिया होती है जो लगभग हर प्रकार के Maths Questions को हल करने का आधार बन जाती है|

हम बात कर रहे हैं Multiplying 2 Digit Numbers Trick यानी कि 2 अंकों के किसी संख्या को अन्य दो अंको की किसी संख्या से गुना करने के तरीका के बारे में-

 जी हां दोस्तों आज हम आपको एक ऐसा तरीका या math short trick बताएंगे, जिसके माध्यम से आप केवल 5 सेकंड में किसी भी दो अंको की संख्या को अन्य दो अंको की संख्या से आसानी से गुना कर पाएंगे|



Multiplying 2 Digit Numbers Trick





आइए शुरू करते हैं-

जहां हम उदाहरण के लिए (23 X 45) ले लेते हैं|

 अब इस उदाहरण को हम निम्न चरणों में हल करेंगे-






#Step – 1


सबसे पहले इन दोनों दो डिजिट की संख्याओं को नीचे दिखाए गए तरीके से लिख लेंगे| देखिये कैसे-


      
Multiplying 2 Digit Numbers Trick

General Science - Biology जीव विज्ञान Most Important One Liner Facts For Upcoming Competitive Exams - Quick Summary Book




#Step – 2



अब इसके बाद इकाई वाली संख्याओं (3 X 5) को आपस में गुणा करेंगे और जो उसका हल आएगा उसमें से इकाई की संख्या को नीचे लिखेंगे| और दहाई वाली संख्या को हासिल में लगाएंगे| देखिये कैसे-

        
Multiplying 2 Digit Numbers Trick




#Step – 3

इसके बाद ऊपर-नीचे वाली दोनों संख्याओं (23 X 45) को Cross Multiply करेंगे| और इनके हलो को आपस में जोड़ देंगे| इसके बाद जो हल आएगा| उसमें ऊपर जो हासिल ली थी उसे भी जोड़ देंगे| उसके बाद जो हल आएगा, उसमें से इकाई वाली संख्या को नीचे वाले उत्तर में लिखेंगे| और बची हुई संख्या को हासिल में लगाएंगे| देखिये कैसे-


Multiplying 2 Digit Numbers Trick
      





#Step - 4
अब अंत में दहाई वाली संख्याओं (2 X 4) को आपस में गुणा करेंगे| और उनका जो हाल आएगा, उसमें ऊपर ली हुई हासिल को जोड़ेंगे| और अब जो हल आएगा उसे पूरा का पूरा नीचे वाले उत्तर में लिख देंगे| देखिये कैसे-


           
Multiplying 2 Digit Numbers Trick




लीजिए आपका उत्तर तैयार है|

यह जो प्राप्त संख्या (1035) है वही इस उदाहरण का हल है|





नीचे कुछ उदाहरण और उनके हल दिए जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप ऊपर दर्शाई गई Maths Short trick को आसानी से समझ पाएंगे और लागू करके देख सकते हैं|


Q - 1  (78 X 94)
Solution =  (8 X 4)             = 32
            (8 X 9) + (7 X 4)   = 100
            (7 X 9)              = 63
        = 7332


Q - 2 (92 X 69)
Solution =  (2 X 9)             = 18
            (2 X 6) + (9 X 9)   = 93
            (9 X 6)              = 54
        = 6348


Q - 3 (12 X 86)
Solution =  (2 X 6)             = 12
            (2 X 8) + (1 X 6)   = 22
            (1 X 8)              = 08
        = 1032


Q - 3 (39 X 93)
Solution =  (9 X 3)             = 27
            (9 X 9) + (3 X 3)   = 90
            (3 X 9)              = 27
        = 3627


Q - 4 (24 X 99)
Solution =  (4 X 9)             = 36
            (4 X 9) + (2 X 9)   = 54
            (2 X 9)              = 18
        = 2376


Q - 5 (98 X 14)
Solution =  (8 X 4)             = 32
            (8 X 1) + (9 X 4)   = 44
            (9 X 1)              = 09
        = 1372




आपने सीखा Multiplying 2 Digit Numbers Trick  |   2 अंको की संख्या को 2 अंको की संख्या से गुणा करने का सबसे आसान तरीका आपको यह हमारा आर्टिकल कैसा लगा| हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इस चोट रीको लागू करने में आपको अगर कोई समस्या रही हो तो हमें जरूर अवगत करें| 
धन्यवाद|




यह भी देखें : 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search Any Topic