भारत के महान व्यक्तित्व
The Great Personalities
of
Indian History
(Part - 1)
1. गोपाल कृष्ण गोखले
गोपाल कृष्ण गोखले एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ थे. इसके साथ ही यह भारतीय आजादी के समय के महत्वपूर्ण समाज सुधारक भी माने जाते हैं. भारत के महान व्यक्तित्व
गोपाल कृष्ण गोखले महात्मा गांधी और मोहम्मद जिन्ना के राजनीतिक गुरु भी माने जाते हैं, इनका जन्म 9 मई 1866 में हुआ.
गोपाल कृष्ण गोखले डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी भी रहे. इन्होंने सन 1894 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में आयरलैंड देश का दौरा भी किया और वहां भी कई महत्वपूर्ण सुधारक कार्य किए.
गोपाल कृष्ण गोखले ने एक दैनिक समाचार पत्र जन प्रकाश का भी संपादन किया जो राजनीति और समाज पर सुधारकों की विचार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बना. गोपाल कृष्ण गोखले ने 1905 में The Servants of India सोसाइटी की स्थापना की. यह सोसाइटी ऐसे कर्मठ लोगों को प्रशिक्षित करती थी जो निस्वार्थ भाव से आम लोगों के हक के लिए लड़ सके.
भारत के 10 महान व्यक्तियों के नाम
2. लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय भारतीय आजादी के गरम दल के नेता माने जाते हैं जिसे हम लाल-बाल-पाल के रूप में जानते हैं. इनके साथ इस दल में बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल भी शामिल थे.
लाला लाजपत राय ने स्वदेशी आंदोलन मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लाला लाजपत राय, आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती के बहुत बड़े अनुयाई थे. इन्होंने सन 1917 में न्यूयॉर्क में भारतीय होमरूल लीग की स्थापना की. भारत के महान व्यक्तित्व
लाला लाजपत राय को सन 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. लाला लाजपत राय सन 1928 में साइमन कमीशन के विरुद्ध जन रैली निकालते वक्त पुलिस हमले में शहीद हुए.
3. वीर विनायक दामोदर सावरकर
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण योद्धा वीर विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले में 28 मई 1883 में हुआ.
इन्होंने अभिनव भारत समाज की स्थापना की सावरकर सन 1937 से 1946 तक हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी रहे सावरकर ने मुक्त भारत समाज की भी स्थापना की यह समाज भारतीय आजादी से जुड़े महत्वपूर्ण दिन को यादगार तरीके से मनाता था. भारत के महान व्यक्तित्व
विनायक दामोदर सावरकर विदेशी वस्तुओं के सख्त खिलाफ थे और पूर्ण रूप से स्वदेशी जीवन जीने में विश्वास रखते थे.
The Great Personalities of India
4. सरदार बल्लभ भाई पटेल - भारत के लौह पुरुष
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नाडियाड, गुजरात में पाटीदार जाति में हुआ| सरदार पटेल महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित थे| उन्हीं की प्रेरणा से सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में भाग लिया| भारत के महान व्यक्तित्व
सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारतीय इतिहास में देसी रियासतों के एकीकरण में उनके द्वारा निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका के लिए याद किया जाता है| सरदार पटेल ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री के रूप में कार्य किया|
सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में 31 अक्टूबर 2018 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर बांध के सामने 240 मीटर ऊंची स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी (एकता की मूर्ति) का अनावरण किया|
5. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 में हुआ| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनने का श्रेय भी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के नाम ही है|
मौलाना आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री भी बने| वह एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे| खिलाफत आंदोलन में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया| भारत के महान व्यक्तित्व
महात्मा गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया| आजादी के बाद मौलाना अब्दुल कलाम आजाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा संसदीय सीट से कांग्रेसी सांसद भी चुने गए|
6. दादा भाई नौरोजी
दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर, 1825 को हुआ| दादा भाई नौरोजी को ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है| दादा भाई नौरोजी ने एक प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की जिसका नाम था - "पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया"| भारत के महान व्यक्तित्व
इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता और दयनीय स्थिति की तरफ जनता का ध्यान खींचने का प्रयास किया| दादा भाई नौरोजी एक प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे|
7. सुभाष चंद्र बोस
सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा में हुआ| सुभाष चंद्र बोस ने भारतीयों को "जय हिंद" और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का प्रसिद्ध नारा प्रदान किया|
सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने के लिए जापान सरकार की सहायता लेकर एक फौज का गठन किया| जिसका नाम था - आजाद हिंद फौज| जापान में हर साल 18 अगस्त को सुभाष चंद्र बोस का शहीद दिवस मनाया जाता है|
भारत के महान व्यक्तित्व The Great Personalities of Indian History
0 टिप्पणियाँ
इस आर्टिकल के संबंध में यदि आपको किसी भी तरह की समस्या को तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं|
कृपया किसी भी तरह का स्पैम लिंक या अवैध कंटेंट ना डालें|
धन्यवाद...!!!🙏