(Simple Trick) कथन और निष्कर्ष प्रश्न trick without Venn Diagram | Syllogism reasoning tricks in Hindi (Part-1)

 (Simple Trick)
कथन और निष्कर्ष प्रश्न Trick
Syllogism Reasoning Tricks in Hindi
(PART - 1)

https://www.gyaaniram.com/





कथन और निष्कर्ष


Syllogism (न्याय निर्णय) या जिसे हम दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कथन और निष्कर्ष, यह लॉजिकल रीजनिंग का एक ऐसा टॉपिक है जो लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर्स में देखा जा सकता है|
और कथन और निष्कर्ष हिंदी में यह टॉपिक इतना कंफ्यूज करने वाला है कि इसे समझना बहुत ज्यादा मुश्किल भरा काम है| अमूमन इस प्रकार के सवालों को हल करने के लिए हमें लगभग अंदाजा ही लगाना पड़ता है और अंदाजे हमेशा सही नहीं होते| इसलिए इस परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए आज हम लाए हैं एक ऐसी साधारण सी ट्रिक जिसको अगर आप अच्छे से समझ लेते हो तो कथन और निष्कर्ष के सवालों को हल करने में आपको ना तो ज्यादा टाइम लगेगा और ना ही ज्यादा कन्फ्यूजिंग होगी|
इस ट्रिक से इन सवालों को हल करने से इसके सही होने की संभावना लगभग 95% तक रहती है|


तो आइए शुरू करते हैं- syllogism questions with answers pdf in hindi


कथन और निष्कर्ष के टॉपिक को हमने चार भागों में बांट दिया है ताकि यह आपके लिए बोरियत भरा ना हो| कथन और निष्कर्ष के सवालों को हल करने के लिए साधारण रूप से वेन डायग्राम का प्रयोग किया जाता है| लेकिन वेन डायग्राम के प्रयोग से उत्तर का केवल अंदाजा लगाया जा सकता है| इसलिए हम अपनी डिस्टिक में बिना वेन डायग्राम की सहायता लिए, कथन निष्कर्ष वाले सवाल को हल करने की ट्रिक सीखेंगे|




कथन और निष्कर्ष (PART - 1)

कथन और निष्कर्ष जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है कि इसमें एक भाग में कथन होगा और दूसरे भाग में निष्कर्ष

तो सबसे पहले हमें कथन और निष्कर्ष को ही समझना जरूरी है|


कथन और निष्कर्ष प्रश्न में कुछ कथन दिए जाते हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष भी दिए जाते हैं हमें उन दिए हुए निष्कर्षों की सत्यता की जांच उनके साथ दिए गए तथ्यों के आधार पर ही करनी होती है कि क्या वह निष्कर्ष सत्य है या असत्य है? वैसे तो जो भी कथन और निष्कर्ष दिए जाते हैं उनका वास्तव में कोई अर्थ नहीं होता है| यह दोनों ही निरर्थक से प्रतीत होते हैं| लेकिन हमें उनकी वास्तविकता में नहीं जाते हुए एवं उनको सत्य मानते हुए केवल अपना निर्णय लेना होता है|




अब नीचे एक कथन दिया हुआ है हम पहले उसे और उसके भागों को समझेंगे-

   | सभी  |   मनुष्य  |   इमानदार  |  है  |

        1            2             3          4



1- किसी भी कथन का यह हिस्सा दो तरीके का हो सकता है-


पहला -सार्वभौमिक जैसे सभी, सारे, कोई नहीं

दूसरा -विशिष्ट जैसे कुछ,


2- कथन के इस हिस्से को हम सब्जेक्ट (S) कहते हैं|


3- कथन के इस हिस्से को हम ऑब्जेक्ट (O) कहते हैं|


4- किसी भी कथन का यह हिस्सा भी दो तरीके का हो सकता है-

पहला -सकारात्मक जैसे हैं

दूसरा -नकारात्मक जैसे नहीं है




कथन और निष्कर्ष प्रश्न trick


तो इस प्रकार से हम किसी भी कथन को समझ सकते हैं|

अब हम आपको बताएंगे कि कुल मिलाकर कथन कितनी प्रकार से परीक्षा में आ सकता है|



कथन चार प्रकार के हो सकते हैं-


1- सार्वभौमिक सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट सकारात्मक

उदाहरण-

सभी गाय भैंस है

सभी कुत्ते बकरी है

सभी बिल्लियां मछलियां है




2- सार्वभौमिक सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट नकारात्मक

उदाहरण-

कोई आदमी औरत नहीं है

कोई इंसान पापी नहीं है

कोई बच्चा शैतान नहीं है




3- विशिष्ट सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट सकारात्मक

उदाहरण-

कुछ आम पपीता है

कुछ गाय बकरियां है

कुछ कछुए कबूतर है




4- विशिष्ट सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट नकारात्मक

उदाहरण-

कुछ गुलाबी हरा नहीं है

कुछ मगरमच्छ घड़ियाल नहीं है

कुछ गड्ढे गहरे नहीं है






तो इस प्रकार से आपने सीखा कि कथन के कितने हिस्से होते हैं और कथन कितने प्रकार के होते हैं| किसी भी परीक्षा में आने वाले कथन इन्हीं चार प्रकारों में से होते हैं| इसलिए इन्हें समझना आपके लिए एक बुनियादी जरूरत है|

syllogism questions with answers pdf in hindi




इसके बाद अब हम बात करेंगे निष्कर्ष की।


निष्कर्ष भी दिए हुए कथनों के ऊपर ही आधारित होते हैं अतः हमें पहले कथन को और उसके बाद निष्कर्ष को समझना और जानना जरूरी है| तभी हम उसके सही उत्तर का पता लगा पाएंगे|



निष्कर्ष दो प्रकार के होते हैं



1 -   एकल निष्कर्ष


ऐसे निष्कर्ष जो केवल एक ही कथन के सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट पर आधारित हो उन्हें हम एकल निष्कर्ष कहते हैं|

उदाहरण-

कथन:         सभी जग गिलास है

               कुछ गिलास बाल्टी है

निष्कर्ष:   1. कुछ गिलास जग है

             2. कोई बाल्टी गिलास नहीं है






2 -   मिश्रित निष्कर्ष


ऐसे निष्कर्ष जो दिए हुए दो या दो से अधिक कथनों के सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट पर आधारित हो उन्हें हम मिश्रित निष्कर्ष कहते हैं|

उदाहरण-

कथन:         सभी जग गिलास है

                  कुछ गिलास बाल्टी है

निष्कर्ष:   1. सभी बाल्टी जग है

          2. कुछ जग बाल्टी है




तो दोस्तों आपने देखा की kathan nishkarsh reasoning in hindi pdf download को हम कितनी आसानी से समझ सकते हैं इनको अच्छे से समझने के बाद ही हम आगे की ट्रिक सीख सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल में केवल इतना ही सीखेंगे अब हम ट्रिक सीखने के लिए कथन और निष्कर्ष (PART-2) में जाएंगे। 


धन्यवाद




👉यह भी देखें -


Click Here-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search Any Topic