(Simple Trick) कथन और निष्कर्ष प्रश्न trick without Venn Diagram | Syllogism reasoning tricks in Hindi (Part-3)

 

(Simple Trick)
कथन और निष्कर्ष प्रश्न Trick
Syllogism Reasoning Tricks in Hindi

(PART - 3) 


कथन और निष्कर्ष (PART - 3)

हेलो दोस्तों,


Syllogism (न्याय निर्णय) के इस महत्वपूर्ण टॉपिक में आपने पिछले दो आर्टिकल्स में कथन निष्कर्ष के भाग 1 और भाग 2 को समझा|

कथन और निष्कर्ष (PART - 1) में कथन निष्कर्ष के बेसिक नियम को देखा गया था |और

कथन और निष्कर्ष (PART - 2) में एकल निष्कर्ष पर आधारित ट्रिक को समझने की कोशिश की गई थी|


आज हम अगले स्तर पर चलते हुए कथन और निष्कर्ष हिंदी में (PART - 3) में मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक समझने की कोशिश करेंगे|

दोस्तों,


मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक एकल निष्कर्ष की ट्रिक की तुलना में थोड़ी सी ज्यादा कठिन है| लेकिन इतनी ज्यादा भी कठिन नहीं है कि उसे समझना ही मुश्किल है हम थोड़ी सी कंसंट्रेशन के साथ मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक को भी आसानी से समझ पाएंगे-






लेकिन मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक को समझने से पहले हमें एक महत्वपूर्ण नियम को समझना जरूरी है| जिस नियम का नाम है "O. S. Sequence" i.e. Object Subject Sequence या ऑब्जेक्ट सब्जेक्ट क्रम (OS क्रम



कथन और निष्कर्ष हिंदी में
OS क्रम


आखिर यह OS क्रम क्या है दोस्तों यह एक ऐसा नियम है, एक ऐसी शर्त है जिसे मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक लगाने से पहले हमें पूरी करना जरूरी होता है|


जी हां दोस्तों तो आइए जानते हैं कि क्या है वह शर्त? 


दोस्तों,


OS क्रम का नियम

"कथन निष्कर्ष के किसी भी प्रश्न में दिए गए कथन में
पहले कथन का ऑब्जेक्ट
हमेशा दूसरे कथन के सब्जेक्ट के रूप में होना चाहिए|"


यदि ऐसा होता है तो ही हम उस कथन को OS क्रम की हमारी शर्त पर खरा उतरा हुआ मानेंगे|




जैसे उदाहरण के लिए


कथन 1    सभी आम फल है

               कुछ फल बीज है   

तो यहां OS क्रम की शर्त पूरी हो रही है|



कथन 2    कुछ गाय बछड़ा है

               सभी बकरी गाय हैं

तो यहां OS क्रम की शर्त पूरी नहीं हो रही है|





तो दोस्तों जिस कथन में OS क्रम की शर्त पूरी हो रही हो उसी कथन में हम मिश्रित निष्कर्ष की कोई भी ट्रिक लगा सकते हैं| अन्यथा पहले हमे दिये गये कथन को OS क्रम के अनुसार बनाना होगा | फिर उसके बाद ही हम हमारी ट्रिक लगा सकते है। 



अब हम जानेंगे कि दिये गये कथन को OS क्रम के अनुसार कैसे बनाना पड़ता है। 



इसके लिए 3 नियम है-




नियम 1 - जब पहले कथन का सब्जेक्ट दूसरे कथन का ऑब्जेक्ट हो|


उदाहरण कुछ गाय बछड़ा है 

             सभी बकरी गाय हैं


तो ऐसी स्थिति में दोनों कथनों को परस्पर ऊपर नीचे करके हम इसका OS क्रम ठीक कर सकते हैं|


जैसे        सभी बकरी गाय हैं

             कुछ गाय बछड़ा है

       


       


नियम 2a - जब दोनों कथनों के ऑब्जेक्ट समान हो|


उदाहरण    सभी काले गोरे हैं 

                सभी पीले गोरे हैं


तो ऐसी स्थिति में दूसरे वाले कथन के सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट को परस्पर बदल कर हम इसका OS क्रम ठीक कर सकते हैं|


*Note : यदि कथन सभी से शुरू होता है तो उसे कुछ से बदलकर लिखते हैं|


जैसे      सभी काले गोरे हैं 

            कुछ गोरे पीले हैं






नियम 2b - जब दोनों वचनों के सब्जेक्ट समान हो|


उदाहरण    सभी हरे नीले हैं 

                सभी हरे लाल है


तो ऐसी स्थिति में पहले वाले कथन के सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट को परस्पर बदल कर हम इसका OS क्रम ठीक कर सकते हैं|


*Note : यदि कथन सभी से शुरू होता है तो उसे कुछ से बदलकर लिखते हैं|


जैसे        कुछ नीले हरे हैं 

             सभी हरे लाल है





नियम 3 - जब दोनों कथनों में सभी सब्जेक्ट ऑब्जेक्ट अलग अलग हो


तो ऐसे कथनों को कभी भी OS क्रम में नहीं बदला जा सकता इसलिए मिश्रित निष्कर्ष के ऐसे सभी निष्कर्ष असत्य होंगे|


जैसे      सभी मोबाइल फोन है 

           कुछ गिलास जग है




तो दोस्तों इस तरह से हमने अब तक जाना की मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक तभी लग सकती है जब कथन में OS क्रम मौजूद हो। यदि कथन में OS क्रम नहीं हो तो ऊपर दिए गए 3 नियमों के आधार पर हम दिए गए कथन को OS क्रम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं| और इसके बाद ही हम मिश्रित निष्कर्ष की किसी भी ट्रिक को लागू कर पाएंगे। 


अब हम जानेंगे मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक








मिश्रित निष्कर्ष की ट्रिक



TRICK -1


"सभी सभी वाले कथनों के कुछ वाले निष्कर्ष सत्य होते हैं।

परंतु 

सभी सभी वाले कथनों के सभी वाले वह निष्कर्ष

जो क्रमानुसार ऊपर से नीचे के क्रम में हो, वही सत्य होंगे।"


उदाहरण


कथन           सभी रेल बस है 

                   सभी वायुयान रेल है


निष्कर्ष   1. कुछ वायुयान बस है

             2. सभी रेल वायुयान है

             3. सभी बस वायुयान है

             4. कुछ बस वायुयान है

             5. सभी वायुयान बस है

             6. कुछ बस रेल है


यहां हम देख रहे हैं कि दिया गया कथन OS क्रम में नहीं है। अतः सबसे पहले न्यू वन की सहायता से हम इस कथन को OS क्रम के अनुसार व्यवस्थित करेंगे

            

व्यवस्थित कथन       सभी वायुयान रेल है

               कुछ रेल बस है


निष्कर्ष   1. कुछ वायुयान बस है  ✔️

            2. कुछ रेल वायुयान है ✔️

            3. सभी बस वायुयान है ❌

            4. कुछ बस वायुयान है ✔️

            5. सभी वायुयान बस है ✔️

            6. कुछ बस रेल है ✔️



TRICK -2


"कुछ सभी वाले कथनों के कुछ वाले निष्कर्ष सत्य होते हैं।

परंतु 

कुछ सभी वाले कथनों के सभी वाले निष्कर्ष असत्य होते हैं।"



उदाहरण


कथन           कुछ लड़के लड़किया है

                  सभी लड़किया समझदार है


निष्कर्ष   1. कुछ समझदार लड़के है

             2. सभी लड़किया लड़के है

             3. सभी लड़के समझदार है

             4. कुछ समझदार लड़किया है


हम यहां देख रहे हैं कि दिए गए कथन OS क्रम के अनुसार पहले से व्यवस्थित है। अतः हमें कथन को बदलने की आवश्यकता नहीं है। 

 

निष्कर्ष   1. कुछ समझदार लड़के है ✔️

             2. सभी लड़किया लड़के है ❌

             3. सभी लड़के समझदार है ❌

             4. कुछ समझदार लड़किया है ✔️



TRICK -3

           

"सभी-कोई नहीं वाले कथनों के मिश्रित नकारात्मक कथन सत्य होंगे।"  

उदाहरण


कथन सभी जानवर मनुष्य है कोई मनुष्य पक्षी नहीं है निष्कर्ष 1. कुछ पक्षी जानवर है 2. कुछ पक्षी मनुष्य नहीं है 3. कोई जानवर पक्षी नहीं है 4. कुछ मनुष्य जानवर है 5. कुछ पक्षी जानवर नहीं है



हम यहां देख रहे हैं कि दिए गए कथन OS क्रम के अनुसार पहले से व्यवस्थित है। अतः हमें कथन को बदलने की आवश्यकता नहीं है। 


निष्कर्ष 1. कुछ पक्षी जानवर है 2. कुछ पक्षी मनुष्य नहीं है ✔️ 3. कोई जानवर पक्षी नहीं है ✔️ 4. कुछ मनुष्य जानवर है ✔️ 5. कुछ पक्षी जानवर नहीं है ✔️





तो दोस्तों,

आज आपने देखा मिश्रित निष्कर्ष की कुछ विशेष ट्रिक्स। आपको ये पोस्ट किसी लगी हमें जरूर बताएं। और साथ ही यदि आपको हमारी किसी भी ट्रिक या उदहारण को समझने में कोई परेशानी आ रही हो तो बेझिझक होकर महें कमेंट करें। हम आपके doubts को दूर करने की हरमुमकिन कोशिश करेंगे। मिश्रित निष्कर्ष की कुछ और भी ट्रिक को समझना बाकि है दोस्तों। लेकिन उसके लिए आपको कथन निष्कर्ष के अगले भाग-4 को देखना होगा। तो हमसे जुड़े रहिये। धन्यवाद।





कथन और निष्कर्ष (PART - 4)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search Any Topic