(Simple Trick) कथन और निष्कर्ष प्रश्न trick without Venn Diagram | Syllogism reasoning tricks in Hindi (Part-4)

 

(Simple Trick)
कथन और निष्कर्ष प्रश्न Trick
Syllogism Reasoning Tricks in Hindi

(PART - 4) 

(Simple Trick) कथन और निष्कर्ष प्रश्न trick without Venn Diagram | Syllogism reasoning tricks in Hindi (Part-4)


कथन और निष्कर्ष (PART - 4)


हेलो दोस्तों,

Syllogism (न्याय निर्णय) के पिछले आर्टिकल्स में आपने एकल और मिश्रित निष्कर्ष की कई महत्वपूर्ण ट्रिक्स सीखी। भाग 3 में मिश्रित निष्कर्ष की 3 ट्रिक्स समझाई गयी थी। कथन निष्कर्ष वाले सवाल को हल करने के क्रम में हम आज मिश्रित निष्कर्ष की कुछ शेष बची ट्रिक्स को जानने और समझने की कोशिश करेंगे।


आइए शुरू करते है - syllogism questions with answers pdf in Hindi



TRICK - 4

"कोई नहीं - सभी और कोई नहीं - कुछ वाले कथनो के
कुछ नहीं वाले वे निष्कर्ष

जो नीचे से ऊपर के क्रम में होंगे, वे ही सत्य होंगे।"

उदहारण

कथन कोई फ़ोन मोबाइल नहीं है सभी मोबाइल बजते है निष्कर्ष 1. कुछ फ़ोन बजते नहीं है 2. कुछ बजते मोबाइल है ✔️ 3. सभी बजते फ़ोन है 4. कुछ बजते फ़ोन नहीं है ✔️

TRICK - 5

"कुछ - कोई नहीं वाले कथनो के
कुछ नहीं वाले वे निष्कर्ष

जो क्रमानुसार ऊपर से नीचे के क्रम में हो, वे ही सत्य होंगे।"
उदाहरण

कथन कुछ मूली - गाजर है कोई गाजर पपीता नहीं है निष्कर्ष 1. कुछ मूली पपीता नहीं है ✔️ 2. सभी गाजर मूली है "या तो" की अवधारणा

इसके लिए हमें निम्न कसौटियों को जांचना होगा -

  1. दिए गए दो निष्कर्षों में से एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक होना चाहिए।
  2. दोनों निष्कर्ष असत्य होने चाहिए।
  3. दोनों निष्कर्षों के सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट एक समान होने चाहिए। (क्रम का कोई महत्त्व नहीं है)
उदाहरण
कथन कुछ आम अंगूर है कुछ अंगूर केला है निष्कर्ष 1. कुछ केला आम है 2. कोई आम केला नहीं है 👉यहां उपरोक्त दी गयी सभी शर्तें पूरी हो गयी है।

अतः इसका सही उत्तर होगा - निष्कर्ष 1 या 2 सत्य है।



NOTE - 1 उपरोक्त ट्रिक्स के अलावा कथनों का कोई भी क्रम दिया गया हो, उनके द्वारा बनाये गए निष्कर्ष हमेशा असत्य होंगे। NOTE - 2 यदि कथन निष्कर्ष में ज्यों का त्यों आ जाये, तो वे हमेशा सत्य होंगे। NOTE - 3 उपरोक्त ट्रिक्स में कथनों का क्रम महत्वपूर्ण है।





कम से कम या संभावना वाले मिश्रित निष्कर्षों की ट्रिक
कम से कम वाले निष्कर्ष
ऐसे निष्कर्षों के लिए निम्न लिखित कथनों का इसी क्रम में होना आवश्यक है- कुछ - कुछ सभी - सभी सभी - कुछ कुछ - सभी कोई नहीं - सभी कोई नहीं - कुछ कुछ - कोई नहीं 👉यहां केवल एक ही कथन नहीं है - सभी - कोई नहीं यदि प्रश्न में कथन इसी क्रम में आये तो सही उत्तर होगा - कम से कम वाले निष्कर्ष सत्य है।

उदाहरण

कथन कुछ पानी तालाब है सभी तालाब नदियां है निष्कर्ष 1. सभी नदियां पानी है 2. कम से कम कुछ पानी नदियां है ✔️ 3. सभी तालाब पानी है 4. कम से कम कुछ नदियां पानी है ✔️


संभावना वाले निष्कर्ष
CASE - 1 संभावना वाले वे मिश्रित निष्कर्ष जो निम्नलिखित क्रमानुसार ऊपर से नीचे के क्रम में हो - सभी - सभी सभी - कुछ कुछ - सभी कोई नहीं - सभी कोई नहीं - कुछ

तो निष्कर्ष सत्य होंगे।


CASE - 2 परन्तु कुछ - कोई नहीं वाले कथनों के सम्भावना वाले वे मिश्रित निष्कर्ष जो क्रमानुसार नीचे से ऊपर के क्रम में होंगे, वे निष्कर्ष सत्य होंगे। उदाहरण

कथन कोई अंग्रेजी भाषा नहीं है सभी भाषा हिंदी है निष्कर्ष 1. सभी हिंदी का अंग्रेजी होना एक सम्भावना है 2. कम से कम कुछ अंग्रेजी हिंदी है ✔️ 3. कुछ हिंदी भाषा है ✔️ 4. सभी अंग्रेजी का हिंदी होना एक सम्भावना है ✔️


तो दोस्तों, आज आपने देखा मिश्रित निष्कर्ष की कुछ विशेष ट्रिक्स। आपको ये पोस्ट किसी लगी हमें जरूर बताएं। और साथ ही यदि आपको हमारी किसी भी ट्रिक या उदहारण को समझने में कोई परेशानी आ रही हो तो बेझिझक होकर महें कमेंट करें। हम आपके doubts को दूर करने की हरमुमकिन कोशिश करेंगे।
तो हमसे जुड़े रहिये। धन्यवाद।







👇

आपके लिए अभ्यास प्रश्न -


Question - 1

कथन        कुछ जलेबी समोसा है 
                कोई समोसा कचौरी नहीं है 

निष्कर्ष    1. सभी समोसा जलेबी है 
              2. कुछ कचौरी जलेबी नहीं है 
              3. कुछ जलेबी कचौरी नहीं है 



Question - 2

कथन        कोई  दूल्हा बाराती नहीं है 
               कुछ बाराती विदेशी है 

निष्कर्ष   1. कुछ विदेशी दूल्हा नहीं है 
             2. कुछ दूल्हा विदेशी नहीं है 
             3. सभी विदेशी बाराती है 



Question - 3

कथन        कुछ घोड़े हाथी है 
                सभी हाथी शेर है 

निष्कर्ष   1. कम से कम कुछ घोड़े शेर है  
             2. सभी शेर घोड़े है
             3. कम से कम कुछ शेर घोड़े है 
             4. सभी हाथी घोड़े है



Question - 4

कथन          कुछ मनुष्य सज्जन है 
                  कोई सज्जन कुकर्मी नहीं है 

निष्कर्ष     1. सभी कुकर्मी  का मनुष्य होना एक सम्भावना है 
                2. सभी  मनुष्य का कुकर्मी  होना एक सम्भावना है
                3. सभी मनुष्य सज्जन है 
                4. कोई  कुकर्मी सज्जन नहीं है 


सही उत्तर हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।  और किसी भी ट्रिक या अभ्यास प्रश्न में कोई Doubt हो तो भी हमें जरूर बताएं।  

धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search Any Topic