major rivers of the world and their locations | विश्व की प्रमुख नदियां एवं उनकी भौगोलिक स्थिति

 Major Rivers of The World and Their Locations
विश्व की प्रमुख नदियां एवं उनकी भौगोलिक स्थिति

major rivers of the world and their locations pdf



नदियां किसी भी सभ्यता का प्रतीक होती है, नदियों के किनारे ही सभी सभ्यताएं बसती है और संस्कृतियाँ विकसित होती है।


 इस Article में हम  विश्व की प्रमुख नदियां एवं उनकी भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।



 
Major Rivers of The World and Their Locations


1. नील नदी ➜


नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है। यह विश्व की सबसे लम्बी नदी है, नील नदी पर असवान बांध तथा नासिर झील स्थित है। यह नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है।

 

2. अमेजन नदी ➜


अमेजन नदी जल-आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है, यह दक्षिण अमेरिका में बहती है। लंबाई की दृष्टि से नील नदी के बाद अमेजन नदी का दूसरा स्थान है।

 

3. मिसीसिपी-मिसौरी नदी


मिसिसिपी और मिसौरी दो अलग-अलग नदियां है, किंतु यह एक साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाती है। इस नदी का डेल्टा 'पक्षी के पंजे' के समान बनता है। यह उत्तरी अमेरिका में बहती है।

 

4. रियो ग्रांडे नदी➜


यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको के बीच सीमा बनाती है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की नदी है।

 

5. सेंट लॉरेंस नदी➜


सेंट लॉरेंस नदी उत्तर अमेरिका महाद्वीप में बहती है। इस नदी की खास बात यह है कि यह विश्व का व्यस्ततम आंतरिक जल परिवहन मार्ग बनाती है। विश्व प्रसिद्ध 'नियाग्रा जलप्रपात' सेंट लॉरेंस नदी पर ही स्थित है।

 

भारत के नदी तंत्र को जाने आसान शब्दों में

Know About The River System of India


6. कोलोरेडो नदी➜


कोलोरेडो नदी उत्तर अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में बहती है। विश्व विख्यात 'ग्रैंड कैनयन' तथा 'हूबर बांध' कोलोरेडो नदी पर ही स्थित है।

 

7. राइन नदी➜


राइन नदी यूरोप में बहती है, यह यूरोप का सबसे व्यस्ततम आंतरिक जल परिवहन मार्ग बनाती है। इस नदी को 'कोयला नदी' भी कहते हैं। यूरोप का प्रसिद्ध बंदरगाह है 'रॉटरडम' राइन नदी पर स्थित है।

 

8. डेन्यूब नदी➜


डेन्यूब नदी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलती है, तथा यह कई यूरोपीय देशों की राजधानियों से गुजरते हुए काला सागर में गिरती है। डेन्यूब नदी के तट पर स्थित यूरोपियन देश और उनकी राजधानियां निम्नलिखित है।

युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड, स्लोवेनिया की राजधानी ब्राटिस्लावा, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट, हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना डेन्यूब नदी के किनारे स्थित है।

 

9. वोल्गा नदी➜


यह नदी यूरोप की सबसे लंबी नदी है। वोल्गा वल्दाई पहाड़ी से निकलकर कैस्पियन सागर में गिर जाती है।

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदु | New National Education Policy 2020 in Hindi Updated




10. नाइजर नदी➜


नाइजर नदी अफ्रीका में बहती है। यह नदी गिनी की खाड़ी में गिरती है, तथा 'तेल नदी' के नाम से विख्यात है।

 

11.जांबेजी नदी➜


जांबेजी नदी अफ्रीकी नदी है, विक्टोरिया जलप्रपात और करीबा बांध इसी नदी पर स्थित है।

 

भारत की महत्वपूर्ण नदी परियोजनाएं

Important River Projects In India


12. कांगो अथवा जायरे नदी➜


यह नदी अफ्रीका में बहती है। इस नदी की खास बात यह है कि यह 'विषुवत रेखा को दो बार पार' करती है। विश्व प्रसिद्ध स्टैनले तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।

 

13. लिंपोपो नदी➜


लिंपोपो नदी दक्षिण अफ्रीका के हाइवेल्ड से निकलती है। यह नदी मकर रेखा को दो बार पार करती है।

 

14. अमूर नदी➜


अमूर नदी रूस और चीन की सीमा निर्धारित करती है।


 यह भी जाने:- किसी भी संख्या का घनमूल कैसे निकाले जल्दी से | How To Find Cube-Root with this easy trick | Math's Short-Tricks

15. मेकांग नदी➜


यह नदी दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे लंबी नदी है।

 

16. मर्रे-डार्लिंग नदी➜


मर्रे और डार्लिंग दो नदियां हैं, लेकिन संयुक्त तौर पर मिलकर ये बड़ा नदी तंत्र बनाती है। यह नदी तंत्र ऑस्ट्रेलिया में स्थित है तथा यह कोशियुस्को पर्वत से निकलती है।




तो दोस्तों,

यह था आसान से शब्दों में Major Rivers of The World and Their Locations |  विश्व की प्रमुख नदियां एवं उनकी भौगोलिक स्थिति जिसे Summary के रूप में लिखा गया है ताकि आप सभी लोग इसके मूल रूप को आसानी से समझ सके|
आपको हमारे आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इससे संबंधित किसी भी जिज्ञासा या सवाल को आसान बनाने के लिए उसे हमसे जरूर पूछें|



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Search Any Topic